रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उसे पूरी तरह विफल करार देते हुए कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में सिर्फ भाजपा नेताओं का विकास हो रहा है, जबकि आम जनता, किसान, व्यापारी और बेरोजगार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि धामी सरकार तीन साल के कार्यकाल की झूठी वाहवाही लूटने के लिए करोड़ों रुपये प्रचार में बहा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं और दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है। खनन और आबकारी घोटाले चरम पर हैं। महिला कांग्रेस प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.