देहरादून, मार्च 23 -- उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो दूसरी ओर, उत्तराखंड कांग्रेस ने सरकार के कार्यकाल को निराशाजनकर बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर जनसेवा समारोह की शुरुआत के बीच मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीते पांच और वर्षों को जोड़ते हुए आठ साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को मोर्चा संभाला और सरकार पर एक के बाद एक हमले बोले। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीते आठ वर्षों में भाजपा शासनकाल में केवल सतही प्रचार देखने को मिला है। सरकार की उपलब्धियों में जनता के मुद्दे गौण हैं। हर वर्ग के साथ छलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.