पिथौरागढ़, मार्च 23 -- प्रदेश में धामी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। रविवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने बयान जारी कर कहा कि धामी सरकार का तीन साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। राज्य में न तो बेरोजगारी कम हुई और न ही महंगाई पर ही रोक लगी है। कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं के लिए घर चलाना चुनौती बन गया है। धामी सरकार में अमीर और अमीर होते जा रहा है और गरीब और गरीब। कहा कि रोजगार न मिलने से युवा वर्ग परेशान हैं। नंदा ने बढ़ते महिला अपराध भी सरकार को घेरते हुए कहा कि धामी सरकार महिलाओं की राज्य में सुरक्षा तक नहीं कर पा रही है। कहा कि सरकार केवल सरकारी कार्यक्रम के जरिए अपनी वाहवाही बटोरने तक सीमित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.