देहरादून, नवम्बर 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। गुरूवार को धामी पटना के गांधी मैदान में आयेाजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारेाह में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में देश भर से आए विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनके साथ राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.