देहरादून, फरवरी 10 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दो टूक कहा कि दिवंगत बहन अंकिता के के माता-पिता की भावनाओं के अनुसार सीबीआई जांच शुरू करा दी गई है। यदि कोई और भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैंट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को लांच करते हुए धामी ने सभागार में मौजूद महिलाओं के सामने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार द्वारा की गई हर कार्रवाई का सिलसिलेवार ब्योरा भी रखा। कहा कि यह बेहद भावनात्मक विषय है। इस पर वो ज्यादा बोलना नहीं चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग झूठ, दुष्प्रचार के आधार पर दिवंगत बहन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। ये वो ही लोग हैं जिन्हें जनता ने नकार दिया है। वास्तव असली पीडित तो...