पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- मुनस्यारी। तेजम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने धामीगांव स्कूल पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्साधिकारी डॉ. नीतीश कुमार भट्ट के नेतृत्व में नर्सिंग अधिकारी पवन रावत, सीएचओ मिताली चौहान, आशा कार्यकर्ता बसंती देवी ने जीआईसी धामीगांव पहुंचे।‌इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने हाल ही में हुई मास हिस्टीरिया की घटनाओं के संबंध में भी बच्चों की काउंसलिंग की। उन्होंने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें जीवन में धैर्य व सकारात्मकता सोच बनाए रखने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...