गोपालगंज, मार्च 18 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के धामापाकड़ बाजार स्थित मिठाई दुकान में तोड़फोड़ व फ़ायरिंग के आरोप में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । जिसमें उक्त गांव के कृष्णा साह ने कहा है कि गुरुवार की सुबह उनकी मिठाई दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट की गयी। वहीं दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की गई । उन्होंने दुकान से 15 हजार रुपये लूटे जाने का भी आरोप लगाया है । वहीं पुलिस हवाई फायरिंग मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है । मामले में उक्त गांव के पिंटू सिंह , मंटू सिंह , बाबुनन्द सिंह सहित कुल बारह लोगों को आरोपित बनाया गया। इधर, सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्टल लेकर दौड़ते वीडियो वायरल हो रहा है । हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.