कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रहे तीन दिवसीय स्व. केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट चैम्पियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले में धामपुर का खिलाड़ी ही विजेता बना। वहीं, धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने अपने-अपने वर्गों में दो-दो खिताब जीते। राघव वशिष्ठ पुरुष वर्ग के साथ बालक अंडर-19 वर्ग में चैम्पियन बने तो फाबिया नफीस ने महिला वर्ग के साथ बालिका अंडर-17 वर्ग का भी खिताब जीता। द स्पोर्ट्स हब और कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास में आयोजित प्रतियोगिता अंडर-11 (बालक) वर्ग में अगम तोमर (धामपुर) ने आदर्श प्रजापति (वाराणसी) को 3-0 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 (बालक) वर्ग में काव्य शंकर (धामपुर) ने रोहन सैनी (ध...