हाजीपुर, अगस्त 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता गांव के किसानों से धान की अधिप्राप्ति के बाद सरकार के खाद्य निगम को चावल की सीएमआर नहीं लौटने वाले पैक्स अध्यक्षों व राइस मिलरों के खिलाफ विभाग सख्ती बरत रहा है। पैक्स अध्यक्षों और राइस मिलरों को धान के बदले चावल देने के लिए मात्र 09 दिन शेष रह गए हैं। सहकारिता विभाग की चेतावनी के बाद भी पैक्सों के द्वारा चावल आपूर्ति तेज गति से नहीं की जा रही है। जिले के 85 ऐसे पैक्स हैं, जिसने किसानों से धान तो खरीद ली। सरकार के निर्देशानुसार राज्य खाद्य निगम को धान के बदले मिलने वाला चावन अब तक नहीं लौटाया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। उनके आदेश पर विभाग सभी पैक्सों की सूची तैयार कर रहा है। बताया गया है कि निर्धारित समय तक चावल नहीं लौटाने वाले पैक्स अध्यक्ष और मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.