बलिया, नवम्बर 27 -- चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय कृषि मंडी में गुरुवार की सुबह धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर बैठे मजदूर और चालक बाल-बाल बच गए। ट्राली को खाली कर सीधा किया गया। कृषि मंडी परिसर में विपणन विभाग का धान क्रय केंद्र का संचालन हो रहा है। इलाके के जगदीशपुर के किसी किसान का धान लादकर ट्रैक्टर-ट्राली तौल कराने आ रही थी। मुख्य सड़क से गाड़ी जैसे ही मंडी में दाखिल हुई अनियंत्रित होकर पलट गई और धान के बोरों के उपर बैठा मजदूर दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रैक्टर खड़ा रह गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उनका कहना था सड़क खराब और गड्ढा बने होने के चलते यह हादसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...