रुद्रपुर, नवम्बर 11 -- किच्छा, संवाददाता। धान की तौल नहीं होने से आक्रोशित किसान ने दरऊ क्रय केंद्र पर अपने धान की ढेरी में आग लगा दी थी। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। मंगलवार को एसडीएम गौरव पांडे, आरएमओ लता मिश्रा और यूसीएफ जिला प्रबंधक त्रिलोचन पाठक ने दरऊ व मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान स्टॉक की जानकारी ली। अधिकारियों ने क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर शीघ्र तौल शुरू कराने का भरोसा दिलाया। किसानों ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की निर्धारित लिमिट पूरी होने की बात कहकर अब तौल नहीं की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। सोमवार को इसी से आहत किसान चंद्रपाल ने दरऊ केंद्र पर अपने धान के ढेर में आग लगा दी थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। किसान संतोख सिंह ने बताया कि दरऊ की घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.