आगरा, नवम्बर 3 -- ढोलना थाना क्षेत्र के नगला सूमरा गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से मक्का, धान के पुआल में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी पहुंच गए और मशक्कत कर आग पर काबू पाया, तब तक आग की चपेट में आने से पुआल जल गए। गांव के सुभाषचंद्र पुत्र कंचन सिंह, अजब सिंह पुत्र कंचन सिंह के धान व मक्का के पुआल में सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। पुआल में आग लगने की जानकारी के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना के बाद ढोलना थाना पुलिस व दमकलकर्मी पहुंच गए और मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...