बांदा, दिसम्बर 9 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक हुई। किसानों की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गयी। किसानों के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया करता है। लेकिन समय से सत्यापन नहीं होता, जिससे धान बेचने में किसानों को देरी हो रही है। बबेरू मंडी में व्यापारियों के द्वारा किसानों से 70 रुपए पल्लेदारी व दो प्रतिशत टीडीएस के नाम पर 15 किलोग्राम एक ट्राली में लिया जा रहा है। किसानों का इस प्रकार शोषण भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बर्दाश्त नहीं करेगा। मासिक पंचाय...