भदोही, अक्टूबर 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विपणन विभाग द्वारा धान खरीद की तैयारी करीब पूर्ण हो चुकी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में धान खरीद के लिए कुल 30 क्रय केंद्र खुलेंगे। धान बिक्री करने के लिए अब तक कुल 147 किसानों का पंजीयन हो चुका है। गत वर्ष 2024 में भी तीस केंद्रों पर ही धान की खरीद हुई थी जबकि वर्ष 2023 में 52 क्रय केंद्र धान खरीद को बनाए गए थे। जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में धान की मुख्यत: खेती होती है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि इस वर्ष करीब 54 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। धान बिक्री करने के लिए अब तक कुल 147 किसानों का पंजीयन हो चुका है। अगार रोपे गए धान फसल की कटाई किसान शुरू कर दिए हैं। केंद्रों पर धान की खरीद एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। 30 केंद्रों पर धान की खरीद होगी, जिसमें विपणन विभाग के 1...