बदायूं, सितम्बर 27 -- बदायूं। बरसात के मौसम में किसानों ने जीतोड़ मेहनत कर तैयार की धान की फसल पकने लगी है। अगेहती धान की फसल पक चुकी है और किसानों ने कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। धान कटाई शुरू होते ही किसान व्यस्त हो गए हैं और कामकाज में लग गए हैं। वहीं किसानों की पकी फसल देखकर गांव-गांव व्यापारी और बिचौलिया सक्रिय हो गए हैं जो धान खरीद को लेकर अपना-अपना जाल बिछाने लगे हैं। मगर सरकारी क्रय केंद्र अभी खुले नहीं हैं। हालांकि क्रय केंद्रों के खुलने की तैयारियां पूरी हैं। जनपद की सदर तहसील और बिसौली तहसील क्षेत्र में धान फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। स्थानीय किसानों के अलावा पीलीभीत से मजदूरों को बुलाकर किसान धान फसल की कटाई करवा रहे हैं। किसान खेतों में व्यक्त हो गए हैं। किसानों की लगभग अगेहती धान की फसल पककर तैयार हो गई है वहीं पिछेती फसल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.