बक्सर, नवम्बर 28 -- फोटो- कैप्सन :- शुक्रवार को धान फसल कटनी का निरीक्षण करते डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह बक्सर, हमारे संवाददाता। धान फसल की कटनी तेजी से चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने प्रखंड इटाढी के पंचायत हकीमपुर स्थित मंगोलपुर गांव में कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। कटनी प्रयोग 10 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़े आयताकार क्षेत्रफल में लगे फसल की कटाई की गई। जिसमें यह सामने आया कि इसमें 23.870 किलोग्राम प्राप्त हुआ। इस प्रकार 47.74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर है। इसका उद्देश्य किसानों के लिए सटीक उपज अनुमान प्रदान करना है। साथ ही सरकारी योजनाओं में दक्षता एवं पारदर्शिता को बढाना है। इस अवसर पर जिले के वरीय अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.