पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पूरनपुर। पूरनपुर मंडी समिति में टोकन जारी करने को लेकर मिल रही शिकायतों पर डिप्टी आरएमओ सोमवार को मंडी समिति जांच के लिए पहुंच गए। यहां पर केंदों के बाहर धान के ढेर लगे थे। जानकारी पर बताया गया कि यह रिजेक्ट हैं। इसके बाद भी नहीं हटाया गया। इसपर एमओ, दो एमआई को नोटिस जारी किया। तीनों से सात दिन के भीतर बाहर पडे धान को हटाने के लिए कहा गया। इसके अलावा दो केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यहां पर रिजेक्ट धान पडा हुआ था। मंडी समिति में धान खरीद को लेकर आए दिन शिकायतें हो रही हैं। आरोप है कि टोकन जारी होने के बाद भी तौल नहीं हो रही। कई दिन बाद किसानों को धान रिजेक्ट की जानकारी दी जा रही है। इसको लेकर डिप्टी आरएमओ विजय कुमार और एआर सहकारिता डा. प्रदीप सिंह मंडी पहुंची। यहां पर किसानों से बातचीत की। खा...