पीलीभीत, जनवरी 30 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान न तौले जाने के विरोध में किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर डीएम से मुलाकात कर धान तुलवाए जाने की मांग की। बीसलपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभी धान क्रय केंद्र बंद होने से लगभग 40 किसानों का धान अभी तक नहीं तौला गया है। जिसके कारण किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला मुख्यालय पर जाकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर धान तुलवाए जाने की मांग की, लेकिन इसके बावजूद भी धान नहीं खरीदा गया। जबकि मात्र दो दिन शेष बचे हैं। किसानों ने धान न तौले जाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम से धान तुलवाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र कुमार, रामस्वरूप, शैलेंद्र कुमार, बनवारी लाल, फूलचंद, अमित गुप्ता, श्याम मोहन, ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.