फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- अमृतपुर, संवाददाता। धान खरीद न होने पर किसान बिफर गये और हंगामा कर दिया। तहसीलदार ने तौल कराये जाने का भरोसा देकर किसानों को शांत किया। भ्ज्ञाकियू के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में किसानों ने धान क्रय केंद्र राजेपुर पहुंचकर धान की तौल न होने को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी किसानों के धान नही खरीद रही हैं। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है। कोलासोता के राजकुमार सिंह कई दिनों से धान बेचने के लिए केंद्र के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। मजबूरन उन्होंने खुले बाजार में कम दामों पर धान बेचा है। इसके बाद उन्होने अपनी बेटी की फीस जमा की है। किसानों से कहा जा रहा है कि गोदाम में जगह नही है। किसानो ने कहा कि गंगापार में बाढ़ से बड़ा नुकसान हो चुका है। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है...