मुरादाबाद, जनवरी 12 -- नगर स्थित धान क्रय केंद्र पर सोमवार को धान तौल व्यवस्था को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने धान तौल में भेदभाव और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र पर कुछ किसानों का धान जानबूझकर नहीं तौला जा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों के धान की तौल प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन का मुख्य कारण संगठन से जुड़े जगदीश कश्यप के पिता सोमपाल सिंह का धान तौलने से इंकार बताया गया। आरोप है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने उनका धान नहीं तौला, जिससे आक्रोशित होकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ समय बाद मध्यस्थता की बात सामने आने पर प्रदर्शनकारी श...