रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में कच्चे आढ़तियों द्वारा धान नहीं खरीदने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को मण्डी गेट पर ताले जड़ दिए। साथ ही धरने पर बैठ गए। इससे मण्डी में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। मण्डी में करीब 200 ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी हैं। किसानों ने धान खरीद नहीं होने पर मुख्य चौक पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मण्डी में पंजीकृत 35 कच्चे आढ़ती धान खरीदने आए, लेकिन किसानों के अनुसार केवल 60 ट्रॉलियों का धान खरीदकर आढ़ती वापस लौट गए। करीब 200 किसान ट्रॉलियों का तौल होने का इंतजार करते रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि दीपावली के कारण पिछले चार दिन तौल नहीं हुई। दोपहर बाद आढ़तियों के लौट जाने पर आक्रोशित किसान मण्डी गेट पर धरने में बैठ गए और मण्डी का दरवाजा बंद कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.