पीलीभीत, नवम्बर 29 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का उठान न होने से तौल धीमीगति से की जा रही है। जिसके कारण किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का सैकड़ों क्विंटल धान क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे तौल के लिए पड़ा हुआ है। वहीं किसान सर्दी में धान तौलवाने के लिए मंडी में राते गुजारने को मजबूर हैं। बीसलपुर मडी समिति में 36 सरकारी धान क्रय केंद्र चल रहे हैं। धान क्रय केंद्रों पर हजारों क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। सभी धान क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का स्टाक लगा हुआ है। धान का उठान सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के आदेश के बाद भी धान का उठान न होने से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद धीमीगति से की जा रही है। जिससे किसान खासे परेशान हैं। किसानों का समय से धान...