औरंगाबाद, जनवरी 8 -- बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस, बरवाडीह के समीप नेशनल हाईवे के किनारे संचालित एक राइस मिल में धान चोरी करने को लेकर घुसे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मिल मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी गिरिजा सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि सुमन कुमार देर रात कुछ लोगों के साथ बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान मिल के पास चोर होने का शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया गया। उसका हाथ-पांव बांधकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गंभीर हालत में रात में ही बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां से बेहतर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.