बलिया, जनवरी 11 -- बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने अलग-अलग जगहों से धान की चोरी करने के आरोपी युवक और किशोर को रविवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों का चालान कर दिया। बताया जाता है कि इलाके के पलिया खास कुर्मीपुरा गांव के एक व्यक्ति के घर से 24 दिसम्बर को आठ बोरी धान की चोरी हो गयी। इस मामले का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच नौ जनवरी को राजपुर गांव के एक व्यक्ति के घर से दो बोरी धान की चोरी हो गयी। इसकी शिकायत मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुर्मीपुरा पलिया खास निवासी अरविन्द पुत्र प्रभु पटेल तथा एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी करते थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुमित कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.