मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि धान के बदले चावल नहीं देने के मामले में फरार चल रहे मिलरों के खिलाफ पुलिस ने फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। काजीमोहम्मदपुर थाने में दर्ज एक मामले में आईओ शिव बालक सिंह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दीनाजपुर जिला के मिलनपारा रायगंज निवासी संजय भौमिक के घर पर नोटिस चस्पाया। हालांकि, आरोपी नहीं मिला। वहीं, सत्यापन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित संजय भौमिक के पिता दिलीप कुमार भौमिक की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि एफसीआई के तत्कालीन जिला प्रबंधक आशुतोष कुमार ने 12 अप्रैल 2015 को काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर कराई थी। इसमें पिता-पुत्र को आरोपित थे। 2012-13 में आरोपित मिलर ने धान के बदले चावल देने का एग्रीमेंट किया था। 55,383 क्विंटल धान के बदले 37,106 क्विंटल चावल देना था, जिसमें 270...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.