पूर्णिया, नवम्बर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला में एक नवंबर 2025 से सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में धान खरीद अभियान के तहत अब तक 27 किसानों से कुल 111.900 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। धान खरीद के लिए जिले में 120 पैक्स और 2 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है, जहां किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। धान खरीदारी अभियान जिले के 14 प्रखंडों में से फिलहाल केवल 8 प्रखंडों में शुरू हो पाया है। बैसा, बायसी, बड़हरा कोठी, धमदाहा, जलालगढ़ और कृत्यानंद नगर प्रखंडों में अब तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार इन प्रखंडों में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शीघ्र ही खरीद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पूर्णिया जिला प्रशासन का लक्ष्य है ...