सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को खरीफ विपणन मौसम के तहत जिले में धान अधिप्राप्ति के प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के चयनित 16 लैम्पस के माध्यम से की जा रही धान खरीद की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान का उचित मूल्य तथा एकमुश्त त्वरित भुगतान की सुविधा दे रही है, इसके बावजूद यदि जिले में धान खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रही है तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने सभी लैम्पस अध्यक्षों और सचिवों को निर्देशित किया कि वे किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने प्रत्येक निबंधित किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.