गाजीपुर, नवम्बर 26 -- सेवराई, हिन्दुसान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की सेवराई शाखा के तहसील अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीद प्रक्रिया में पंजीकरण और सत्यापन को बिना कारण लंबा खींचा जा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस देरी का फायदा अधिकारियों की मिलीभगत से सक्रिय बिचौलिये उठा रहे हैं, जो किसानों को उचित मूल्य से वंचित कर रहे हैं। मांगपत्र में यह भी कहा गया कि खरीद केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप धान होने के बावजूद प्रति कुंतल 5 से 6 किलो तक अतिरिक्त कटौती कर ली जाती है, जिससे किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हो जाते हैं। इसके...