रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गुमला जिले में किसानों से धान खरीददारी की महत्वाकांक्षी सरकारी योजना में करोड़ों रुपये की अनियमितता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मरांडी ने आरोप लगाया है कि पिछली धान अधिप्राप्ति योजना के तहत गुमला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ), लैम्पस सचिव और राज्य खाद्य निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर सोनु कुमार वर्मा ने बिचौलियों के साथ मिलकर वास्तविक किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाय गबन किया। उन्होंने बताया कि किसानों की जमीन का अंचल से सत्यापन किए बिना ही करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उपायुक्त गुमल...