हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरदोई। स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान धान खरीद में हो रहे भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। कहा कि किसानों का हक भ्रष्टचारी अधिकारी व कर्मचारी साठगांठ करके डकार रहे हैं। धान क्रय केंद्रों पर लगातार निगरानी हो। अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई हो। भारतीय किसान संघ अवध प्रांत, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्टाचारी सुनियोजित तरीके से धान खरीद में अनियमितता करा रहे हैं। सरकार व विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। ...