हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। भारतीय कृषक दल द्वारा उत्तर प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से भ्रमण कर रही समग्र क्रांति जन जागरण रथ यात्रा के दौरान किसानों एवं शोषित वर्ग से चर्चा की। इस दौरान मिले विचारों तथा शाहजहांपुर में जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पार्टी का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लोकभवन पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की लोकभवन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कड़ी नोकझोंक हुई। इसके बाद अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग ले जाया गया। मुख्यमंत्री के सदन में होने के कारण उनके ओएसडी ने समस्याओं से संबंधित मांग पत्र प्राप्त किया। इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने व शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही इस प्रकरण पर जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.