हरदोई, जनवरी 11 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी धान खरीद में सत्यापन में फर्जीबाड़ा करने वाले लेखपालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने का इन्तजार जारी है। फिलहाल विभाग चार लेखपालों को निलंबित करने के बाद विभागीय आगे की कार्रवाई करने की तैयार में लगा है। बीते दिनों करीब 450 किसानों का फर्जी सत्यापन करके 2500 क्विंटल धान की मनमाने तरीके से खरीद करने का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान प्रथमदृष्टया फर्जी सत्यापन होने की पुष्टि हुई। शाहाबाद के लेखपालों पर आरोप लगा है कि उन्होंने ऐसे किसानों के खेतों का सत्यापन कर दिया जिनके पास असलियत में खेत थे ही नहीं। बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम का कहना है कि बिना उचित छानबीन के सत्यापन करने वाले लेखपाल रोहित राठी, अंकित कुमार, कौशलेंद्र और सचिन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.