मुंगेर, दिसम्बर 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मुंगेर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीद शुरू की गई है। लेकिन धान खरीद में तेजी नहीं आई है। 18 दिनों में 82 किसानों से मात्र 620.104 टन धान की खरीद हो पाई है। धान खरीद के जिले के 63 पैक्स एवं 4 व्यपार मंडल के माध्यम से की जा रही है। धान बेचने के लिए अबतक 13,974 किसानों ने निबंधन कराया है। 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष 28 फरवरी तक खरीद की जाएगी। 15 नवंबर से धान खरीद की जा रही है, लेकिन अबतक जिले को लक्ष्य नहीं मिला है। खरीद मूल्य में 69 रुपये की वृद्धि: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। साधारण धान 2369 रुपये प्रति क्िंवटल एवं ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2389 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.