हरदोई, जनवरी 13 -- हरदोई। धान और बाजरा खरीद में धांधली के मामलों में कांग्रेस ने प्रशासन पर लचर कार्रवाई का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का कहना है कि बीते महीनों के दौरान धान खरीद में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए। फर्जी सत्यापन के मामले भी सामने आए। इसके बावजूद आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं क्रय केंद्रों पर किसानों को अभी भी धान बेचने में परेशानी हो रही है। धान खरीद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस फिर इस मुद्दे पर किसानों की आवाज उठाएगी। सत्यापन में फर्जीबाड़े में दर्ज मामलों में जो भी लिप्त हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.