गया, दिसम्बर 14 -- गया जी सर्किट हाउस के सभागार में रविवार की देर शाम सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। विभागीय योजनाओं के तहत धान अधिप्राप्ति, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, सहकारी समितियों के निबंधन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, गोदाम निर्माण आदि की समीक्षा की गई। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया की वर्तमान में जिले में 318 (300 पैक्स, 18 व्यापार मंडल) समितियों द्वारा तीन हजार 943 किसानों से 18 हजार 492.46 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है। तीन सौ 943 किसानों में से दो हजार 579 किसानों का भुगतान किया जा चुका है और शेष किसानों का भुगतान विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधिन है। मंत्री ने सभी सहकार...