मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन की बुधवार को अदलहाट के समदपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों से धान खरीद और बिजली के कारण सिंचाई में आ रही गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने धान क्रय केंद्रों की बदहाली और बिजली विभाग की मनमानी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर बोरा का भारी अभाव के कारण खरीद प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसान अपने निजी बोरा में धान बेचने पर मजबूर हैं और कड़ाके की ठंड में दो-तीन दिनों तक केंद्रों के चक्कर लगाने के लिए विवश है। वहीं क्रयकेंद्र पर किसान रात बिताने को विवश हैं। क्रय केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.