किशनगंज, दिसम्बर 16 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि (विनय कुमार अजय) किशनगंज जिले में इस वर्ष धान की रिकॉर्ड खरीद दर्ज की गई है। बिहार में धान खरीद के मामले में किशनगंज जिला टॉप-5 में शामिल हो गया है। मंगलवार तक जिले में कुल 22,424 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है, जिसके साथ किशनगंज बिहार में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जिले की यह उपलब्धि किसानों के लिए राहत और सरकार की खरीद व्यवस्था की सफलता को दर्शाती है। राज्य स्तर पर किशनगंज से आगे सुपौल (39,367 एमटी) पहले, गया (34,565 एमटी) दूसरे, पूर्णिया (24,762 एमटी) तीसरे और मधेपुरा (24,323 एमटी) चौथे स्थान पर हैं। इसके बावजूद सीमावर्ती जिला किशनगंज का टॉप-5 में स्थान बनाना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिले में धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर से शुरू हुई है, जो 15 फरवरी 2026 तक चलेगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.