मोतिहारी, नवम्बर 29 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में किसानों से धान की खरीद शुरू है। धान खरीद की रफ्तार धीरे धीरे जोर पकड़ रही है। धान खरीद के बाद किसानों को भुगतान किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा साधारण धान का रेट 2 हजार 369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पहली नवम्बर से धान की खरीद शुरू की गयी है। आगामी 28 फरवरी तक धान खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। प्रत्येक समिति को धान की खरीद के लिए प्रति लॉट 10.30 लाख आवंटित : प्रत्येक समिति को धान की खरीद के लिए प्रति लॉट 10.30 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। दो लॉट के लिए 20.60 लाख रुपये आवंटित हैं। जिले में किसानों से धान खरीद के लिए 301 समितियों को करीब 62 करोड़ रुपये दिये गये हैं। इसमें पैक्स व व्यापारमंडल शामिल है। प्रत्येक समिति को दो लॉट करनी है धान की खर...