सोनभद्र, जनवरी 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में बंद पड़ी धान खरीद को तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते ही शीघ्र ही खरीद चालू कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही खरीद शुरू नहीं की गई तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल व जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि जनपद सोनभद्र में किसानों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद बंद कर दी गई है, जबकि वर्ष 2025-26 में जो खरीद दिखाई गई है, वह मिलर संचालकों से मिलीभगत कर की गई है। आरोप लगाया गया कि किसान मजबूरी में औने-प...