धनबाद, नवम्बर 13 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में किसानों से धान की खरीद को लेकर पैक्स संचालकों के साथ 18 नबंवर को जिला प्रशासन की बैठक होगी। इसको लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी पैक्स संचालक को पत्राचार किया। डीएसओ पंकज कुमार ने कहा कि किसानों से 15 दिसंबर से 31 मार्च तक धान की खरीदारी की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई गई है। जिले में कितने पैक्स संचालित होंगे एवं कितने मिल में धान दिए जाएंगे, इसको लेकर 18 को बैठक है। बैठक में ही तय होंगे कि कितने पैक्स संचालित होंगे, ताकि किसानों को धान बिक्री के लिए अधिक दूर जाना नहीं पड़े। बता दें कि जिले में पिछले साल 2024 में 18 हजार क्विंटल धान खरीदी गई थी, जबकि दो लाख क्विंटल का लक्ष्य था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...