सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- रीगा। प्रखंड क्षेत्र स्थित खादी भंडार प्रागंन में खेती-किसानी पर प्राकृतिक आपदा व प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त किसानों के सवालों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा और प्रमुख किसानों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि किसानों को अपने हक और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष तेज करना हीं होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि छह जनवरी को रीगा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार का घेराव कर अधिकारियों को मांगपत्र के साथ चेतावनी दिया जायगा और नही सुधरने पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया जायगा। कहा गया कि अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत से प्रखंड, अंचल, मनरेगा, कृषि, बीसीओ और सर्वे कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार है। धान खरीद बंद हैं, किसान 12 से 15 सौ रूपये क्विंटल धान बेंचने को विवश है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.