बांका, जनवरी 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| फतेहपुर पैक्स में धान खरीद नहीं होने पर शनिवार को पैक्स के निबंधित किसानों को जमकर हंगामा किया तथा पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक को घंटों तक बंधक बनाए रखा। किसान एवं फतेहपुर के पूर्व मुखिया शिव प्रसाद मंडल, वकील मंडल, विकास कापरी, नूरगंज के जितेंद्र झा, धर्मपुर के रंजीत दास, गुणसागर यादव, कठैल के रामजीवन सिंह, धर्मपाल सिंह, मुरलीधर सिंह, रामानंद सिंह, मोजाहिदपुर के संतोष कापरी, नकसोसा के धीरज मंडल, आजाद नगर के रामेश्वर यादव आदि ने बताया कि हर वर्ष काफी आसानी से पैक्स में धान बेचते थे एवं समय पर राशि भी मिल जाती थी। लेकिन इस बार पैक्स अध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा प्रबंधक अनंतराम यादव द्वारा कैश क्रेडिट नहीं होने की बात कह धान अधिप्राप्ति नहीं कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि धान बेच कर गेहूं एवं रबी फसल...