बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- धान खरीद ठप, किसान यूनियन के लोग 10 को देंगे धरना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी दर पर धान खरीद बंद होने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई 10 फरवरी को धरना- प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में यूनियन के एक शिटमंडल की ओर से सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने आये यूनियन के प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिला में सरकारी दर पर धान की खरीद बंद है। ऐसे में किसानों को औने - पौने दाम में धान बेचना पड़ रहा है। इसके अलावा एमएसपी को लागू करने, स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर यूनियन की ओर से शहर के पटेल चौक पर धरना दिया जायेगा। शिष्टमंडल में सुबोध कुमार, वशिष्ठ यादव एवं चंद्रशेखर प्रसाद शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.