हरदोई, जनवरी 25 -- संडीला। तहसील संडीला में धान खरीद प्रक्रिया के दौरान बड़े फर्जीवाड़े की जांच में खुलासा हुआ कि आर्थिक लाभ के उद्देश्य से फर्जी किसानों के नाम पर धान का सत्यापन कर खरीद दर्शाई गई, जबकि संबंधित गांवों में ऐसे किसानों का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर लेखपालों और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बघौली थाना क्षेत्र के रोहापार पोस्ट गोंडाराव निवासी संजीव गुप्ता की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि ग्राम भटपुर, परगना गोंडवा, तहसील संडीला में सात किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण दर्शाया गया, जबकि गांव के राजस्व अभिलेखों में एक भी किसान दर्ज नहीं था। इसके बावजूद पांच किसानों के नाम पर धान की खरीद दर्ज कर ली गई। जांच रिपोर्ट में चकबंदी लेखपाल अंकुर मलिक को दोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.