नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धान खरीद को लेकर सख्त हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए और भुगतान समय पर सीधे उनके खाते में पहुंच जाए। सोमवार को धान खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि धान खरीद की गति तेज हो और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष कॉमन धान का एमएसपी Rs.2369 और ग्रेड-ए का Rs.2389 प्रति क्विंटल तय हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में Rs.69 अधिक है। अब तक 4,227 खरीद केंद्र संचालित हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 5000 की जाए, ताकि किसानों को अपने गांव-कस्बे के निकट ही सुविधा उपलब्ध हो सके।अब तक 9.02 मीट्रिक टन हुई खरीद अधिकारियों ने जानकारी दी कि 3...