लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत किसानों से धान खरीद को लेकर बुधावार को जिला स्तर पर समीक्षा एवं रणनीति निर्धारण के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद लखीसराय की ओर से अपर समाहर्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-जी एवं ग्यारहवीं अनुसूची में उल्लिखित 29 विषयों में से संबंधित कार्यों का दायित्व त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को प्रदान किया गया है। इसी आलोक में बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 73 के तहत जिले में पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा किसानों से धान खरीद की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई है। बैठक उप विकास आ...