पटना, नवम्बर 29 -- सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। किसानों को 48 घंटे के अंदर धान का भुगतान कर दिया जाए। धान खरीद की शनिवार को समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से प्रमंडलवार समीक्षा की जाएगी। खरीद में आने वाली बाधाएं दूर की जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नोडल पदाधिकारी जिले में कुल पैक्सों या व्यापार मंडलों को कैश क्रेडिट लोन की उपलब्धता, राइस मिल का निबंधन, सत्यापन और उसकी समितियों के साथ टैगिंग आदि बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान भोजपुर जिले की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नए चयनित गोदामों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। भोजपुर-बक्सर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.