प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। धान खरीद में इस बार नया रिकॉर्ड बनाने के बाद अब गेहूं खरीद से किसानों को राहत दी जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो कि पिछले साल के 2425 रुपये प्रति क्विंटल से 160 रुपये अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार किसान अधिक आएंगे क्योंकि वर्तमान बाजार मूल्य और क्रय केंद्रों का मूल्य बराबर है। इसका किसानों को लाभ होगा। मंडल के चारों जिलों में 250 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार धान की खरीद भी 104 फीसदी हुई। पिछले कुछ सालों से गेहूं का समर्थन मूल्य बाजार से कम होने के कारण चार सालों से केंद्रों पर खरीद कम हो रही है। इस बार बाजार मूल्य बराबर है। ऐसे में खरीद अधिक होने की उम्मीद है। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजू प्रसाद का कहना है कि इस बार गेहूं की पैदावार भी अधिक हुई है। स...