बेगुसराय, फरवरी 6 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। सरकारी तौर पर धान खरीद करवाने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार से अनशन पर बैठे किसानों को बीडीओ अभिषेक राज ने धान खरीद करवाने का आश्वासन देकर गुरुवार को अनशन खत्म करा दिया। बीडीओ ने कहा कि जिन किसानों का धान अभी तक खरीद नहीं की गई है, उनसे 10 फरवरी तक सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की अधिप्राप्ति कर ली जाएगी। रूदौली पंचायत के किसानों के लिए रानी-तीन पैक्स को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। बीडीओ अभिषेक राज, बछवाड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शशिशेखर राय व पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने किसानों को नींबू पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...