गंगापार, जनवरी 21 -- भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त) ने साधन सहकारी समितियों में बंद पड़े धान खरीद केंद्रों को पुनः संचालित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में यूनियन के मंडल प्रभारी राम शिरोमणि तिवारी ने उपजिलाधिकारी मेजा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि विकास खंड मेजा एवं कोरांव क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने हेतु साधन सहकारी समितियों पर धान तौल केंद्र संचालित किए जा रहे थे, लेकिन अचानक कुछ दिनों से धान की तौल रोक दी गई है। जबकि शासन की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद केंद्र संचालित किए जाने की अधिसूचना जारी की गई थी। यूनियन के अनुसार, अब तक केवल लगभग 60 प्रतिशत किसानों की ही धान तौल हो पाई है, जबकि शेष 40 प्रतिशत किसान अभी...